राधा कृष्ण प्राण मोरा जुगल किशोर

जीवन मरण गति, और नाहीं मोर

 

कालिंदी तीरे सघन कादम्बरा वन

रतन आसन ऊपर बैठाऊँ दू-जन

 

स्यामा-गौरी अंग लेपूँ चन्दन गंध

चंवर ढुला के देखूं छवि मुख चंद्र

 

गठ मालती माला संवारूँ जुगल गले

अधर उनके धरूँ कर्पूर-ताम्बूले

 

ललिता विशाखा आदि सगरी सखी बृंद

आनंद ह्रदय मह, सेवा चरणारविंद

 

श्री कृष्ण चैतन्य प्रभु दासों का दास

सेवा अभिलाषा करे ये नरोत्तम दास

 

(हिंदी अनुवाद त्रुटियों सहित –  क्षमाप्रार्थी मुकुल)

अप्रैल १७ २०२१

हे भक्त वृन्दों के प्राण प्यारे

नमामि राधे नमामि कृष्णं

तुम्हीं  हो माता पिता हमारे

नमामि राधे नमामि कृष्णं |

 

तुम हो द्वापर के देव न्यारे

तुम्हीं थे कंस के प्राण हारे

नमामि राधे नमामि कृष्णं |

 

सभा द्रौपदी अति-दीन पुकारे

प्रकट हो तुम ही चीर सम्भारे

नमामि राधे नमामि कृष्णं |

तुम्हीं हो गीता सन्देश धारे

तुम्हीं थे अर्जुन विजय-आधारे

 

नमामि राधे नमामि कृष्णं |

तुम्हीं हमारे एक सहारे

बसों हे भगवन ह्रदय हमारे

नमामि राधे नमामि कृष्णं |

 

मूल कृति B.R. Chopra द्वारा प्रस्तुत महाभारत TV serial की है|

My Dear Krishna